युवराज को सर्वो मास्टर्स गोल्फ में एक शॉट की बढ़त

डिगबोई, 17 नवंबर (गोल्फ़ न्यूज़) चंडीगढ़ के मौजूदा चैंपियन युवराज सिंह ने सर्वो मास्टर्स 2022 गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दौर में गुरुवार को यहां दो अंडर 70 का कार्ड खेलकर एक शॉट की बढ़त बरकरार रखी।

ग्रेटर नोएडा के अर्जुन शर्मा ने दूसरे दौर में 68 का स्कोर बनाया और वह 75 लाख रुपए इनामी इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर हैं।

श्रीलंका के अनुरा रोहाना (71) का कुल स्कोर नौ अंडर 135 है और वह तीसरे स्थान पर हैं। मैसूर के आई एल अलाप (68) ने दूसरे दौर में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे वह आठ अंडर 136 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

दूसरे दौर के बाद कट एक ओवर 145 पर गया। कुल 58 खिलाड़ियों ने कट में जगह बनाई।

भाषा

ये भी पढ़ें : मौजूदा चैंपियन युवराज सिंह संधू को डिगबोई प्रतियोगिता में बढ़त

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख