उदित सेठ योगासन महासंघ के अध्यक्ष चुने गये

नयी दिल्ली, 29 जनवरी (स्पोर्ट्स न्यूज़) खेल मंत्रालय ने डॉ आई वी बासावराड्डी के इस्तीफे के बाद शनिवार को राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ (एनवाईएसएफ) के अध्यक्ष के तौर पर उदित सेठ की उम्मीदवारी आधिकारिक रूप से स्वीकार ली।

पता चला है कि कार्यकारी समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से सेठ को अपने अगले अध्यक्ष के तौर पर चुन लिया था।

सेठ विश्व योगासन के उपाध्यक्ष भी हैं।

खेल मंत्रालय ने 27 नवंबर 2020 को योगासन को प्रतिस्पर्धी खेल के तौर पर मान्यता दी थी।

इसी के अनुसार एनवाईसएफ का गठन किया गया था।

भाषा 

ये भी पढ़े : एशियाई खेलों से पहले भारतीय शतरंज खिलाड़ियों के ‘मेंटोर’ होंगे आनंद

SHARE:

Share The Article:

Leave A Reply

Related news