ओग्बेचे के रिकॉर्ड गोल से हैदराबाद ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को धूल चटाई

फातोर्दा, 31 जनवरी (फुटबॉल न्यूज़)  स्टार स्ट्राइकर बार्थोलोमेव ओग्बेचे के रिकॉर्ड दो गोल की मदद से हैदराबाद एफसी ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2021-22 मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड को 5-0 से रौंदा।

ओग्बेचे ने मैच के तीसरे और 60वें मिनट में गोल किया। 2002 विश्व कप में नाइजीरिया का प्रतिनिधित्व कर चुके ओग्बेचे ने आईएसएल में अपने 49 गोल पूरे किए और वह इस लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने फेरान कोरोमिनास (48 गोल) और सुनील छेत्री (48 गोल) को पीछे छोड़ दिया है।

वह इस सत्र में गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे है। उनके गोलों को संख्या 14 हो गई है।

ओग्बेचे  के दो गोल के अलावा हैदराबाद की टीम के लिए आकाश मिश्रा (45वें मिनट), निखिल पुजारी (84वें मिनट) और ईडू गरासिया (88वें मिनट) ने गोल किये।

लगातार तीसरी जीत के साथ हैदराबाद 14 मैचों में 26 अंक लेकर तालिका के शीर्ष पर बरकरार है। दूसरी ओर नौवीं हार के बाद नॉर्थईस्ट यूनाइटेड अंक तालिका में 10वें स्थान पर है।

भाषा 

ये भी पढ़े : मुंबई सिटी एफसी ने लालियानजुआला चांगटे को उधार पर अपने साथ जोड़ा

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख