भारतीय गोल्फर अदिति अशोक संयुक्त 17वें स्थान पर खिसकी

बोका रैटन (फ्लोरिडा), 30 जनवरी (गोल्फ़ न्यूज़) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक यहां ग्रेनब्रिज एलपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट में सर्द और तेज हवाओं के बीच तीसरे दौर में चार ओवर के स्कोर के साथ संयुक्त 17वें स्थान पर खिसक गई।

अदिति ने बर्डी के साथ शुरुआत की लेकिन उन्होंने पांचवें से नौवें होल के बीच लगातार चार बोगी की। उन्होंने 11वें होल में एक और बोगी की जिससे उनका स्कोर चार ओवर रहा।

लीडिया को ने मुश्किल हालात में 72 के स्कोर से कुल 11 अंडर के स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त बना ली है।

भाषा 

ये भी पढ़े : लाहिड़ी फार्मर्स इंश्योरेंस ओपन में संयुक्त 46वें स्थान पर रहे

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख