भारत – दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू, चौथे दिन होगा 34 ओवर का खेल

जोहानिसबर्ग, छह जनवरी (क्रिकेट न्यूज़) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। पहले दो सत्र का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद आखिरी सत्र में 34 ओवर का खेल होगा।

दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 118 रन बनाये थे और वह लक्ष्य से 122 रन पीछे था।

भारत ने पहली पारी में 202 रन बनाये थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 229 रन बनाकर 27 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने दूसरी पारी में 266 रन बनाये थे।

भाषा

ये भी पढ़े : द्रविड़ ने शॉट्स की टाइमिंग को लेकर पंत से बात करने के संकेत दिये

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख