भारत ने सैफ महिला अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में श्रीलंका को 5-0 से हराया

ढाका, 13 दिसंबर (फुटबॉल न्यूज़) भारतीय टीम ने सैफ अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप में सोमवार को यहां श्रीलंका को 5-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

भारत की तरफ से नीतू लिंडा (नौवें और 41वें मिनट) ने दो गोल किये। उनके अलावा संतोष (दूसरे), कारेन एस्ट्रोसियो (पांचवें) और प्रियंका देवी (82वें मिनट) ने एक – एक गोल दागा।

भारतीय टीम ने पहले 10 मिनट में ही तीन गोल करके श्रीलंका को दबाव में ला दिया जिससे वह आखिर तक नहीं उबर पाया। भारत मध्यांतर तक 4-0 से आगे था।

भारतीय रक्षापंक्ति ने भी अच्छा खेल दिखाया और अपने प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया।

भाषा

ये भी पढ़े : विश्व कप में खेलने के लिए भारतीय महिला फुटबॉल टीम को और एक दशक लगेंगे: बेमबेम देवी

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख