वाणी कपू करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रही

अर्नहेम (नीदरलैंड), 18 जुलाई (गोल्फ़ न्यूज़)  भारतीय महिला गोल्फर वाणी कपूर ने लेडीज यूरोपियन टूर में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बिग ग्रीन एग ओपन 2022 गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरा स्थान हासिल किया।  

शुरुआती तीन दौर में 69-70-71 का कार्ड खेलने वाली वाणी ने चौथे दौर में 73 का स्कोर किया। उनका कुल स्कोर पांच अंडर का रहा जो इसकी विजेता एन्ना नोर्डक्विस्ट से दो शॉट अधिक था।

तीन बार की मेजर चैम्पियन नोर्डक्विस्ट ने आखिरी दौर में पार 72 के कार्ड के साथ कुल सात अंडर का स्कोर बनाया।

कट में जगह बनाने वाली अन्य भारतीयों में अमनदीप द्राल (76) संयुक्त 46वें और रिद्धिमा  दिलावरी (74) संयुक्त 57वें स्थान पर रही।

भाषा 

ये भी पढ़े : जर्मनी में संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे जीव, सीनियर ओपन में उतरने के लिए तैयार

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख