संधू और अर्जुन ने जे एंड के ओपन गोल्फ में बढ़त कायम की

जम्मू, सात सितंबर (गोल्फ़ न्यूज़) युवराज सिंह संधू और अर्जुन प्रसाद जम्मू-कश्मीर ओपन 2022 गोल्फ प्रतियोगिता के पहले दिन के खेल के बाद बुधवार को यहां संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

जम्मू-कश्मीर पर्यटन के समर्थन से जम्मू तवी गोल्फ कोर्स पर आयोजित इस प्रतियोगिता में संधू और अर्जुन ने तीन अंडर 69 के कार्ड से शानदार शुरुआत दी।

पांच खिलाड़ी दो अंडर 70 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। इसमें दिल्ली के शमीम खान, चंडीगढ़ के हरेंद्र गुप्ता, बेंगलुरु के खलिन जोशी, लखनऊ के संजीव कुमार और बांग्लादेश के जमाल हुसैन शामिल है।

इस स्थल पर पीजीटीआई की शुरुआती प्रतियोगिता में अन्य प्रमुख नामों में राशिद खान (72) संयुक्त 10वें, उदयन माने (73) संयुक्त 19वें, गत चैंपियन हनी बैसोया (74) संयुक्त 26वें और मनु गंडास (75) संयुक्त 32वें स्थान पर है।

भाषा 

ये भी पढ़े : प्रणवी उर्स ने डब्ल्यूपीजीटी में दो शॉट की बढ़त बनायी

शेयर करे:

Leave A Reply

फॉलो करे:
ताजा समाचार:
संबंधित लेख