नेहा त्रिपाठी प्राग में संयुक्त 36वें जबकि दीक्षा और वाणी संयुक्त 43वें स्थान पर

प्राग, 26 जून (गोल्फ़ न्यूज़) भारतीय गोल्फर नेहा त्रिपाठी रविवार को यहां टिपस्पोर्ट चेक लेडीज ओपन में संयुक्त 36वें स्थान पर रहीं।

नेहा ने चार बर्डी और तीन बोगी से 73 का कार्ड खेला जिससे 54 होल में उनका स्कोर तीन अंडर रहा।

दो अन्य भारतीय दीक्षा डागर (71) और वाणी कपूर (71) संयुक्त रूप से 43वें स्थान पर रहीं।

वहीं अमनदीप द्राल और रिद्धिमा दिलावड़ी कट से चूक गयी थीं।

भाषा 

ये भी पढ़े : दीक्षा डागर ने चेक लेडीज ओपन गोल्फ में कट हासिल किया

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख