लखमेहर परदेसी ने एकल बढ़त हासिल की

कोलकाता, नौ दिसंबर (गोल्फ़ न्यूज़) लखमेहर परदेसी ने गुरूवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 14वें चरण के दूसरे दौर के बाद एकल बढ़त हासिल की।

चंडीगढ़ की गोल्फर ने अपना पहला खिताब साल के शुरू में जीता था। वह 74 के कार्ड से सानिया शर्मा (72) और रिद्धिमा दिलावड़ी (74) पर एक शॉट की बढ़त बनाये हैं।

लखमेहर का दो दौर के बाद कुल स्कोर पांच ओवर 145 का है।

सानिया और रिद्धिमा का कुल स्कोर छह ओवर 146 है।

भाषा 

ये भी पढ़े : लखमेहर ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त बनाई

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख