भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल स्पेन में 37वें स्थान पर रहीं

सिटगेस (स्पेन), 11 जुलाई (गोल्फ़ न्यूज़) भारतीय गोल्फर अमनदीप द्राल शुरुआती आठ होल में लचर प्रदर्शन के बाद रविवार को यहां अंतिम दौर में एक ओवर 73 के स्कोर से एस्ट्रेला डैम लेडीज ओपन में संयुक्त 37वें स्थान पर रहीं।

अमनदीप ने अंतिम दौर में पहले आठ होल में दो बोगी और एक डबल बोगी की जिससे वह उबर नहीं पाईं। चार दिन के बाद उनका कुल स्कोर पार 288 रहा।

अंतिम दौर में पार 72 का स्कोर बनाने वाली वाणी कपूर कुल तीन ओवर 291 के स्कोर से संयुक्त 50वें पायदान पर रहीं।

टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहीं अन्य भारतीय दीक्षा डागर, त्वेसा मलिक, नेहा त्रिपाठी और रिद्धिमा दिलावरी कट हासिल करने में नाकाम रहीं थी।

स्थानीय दावेदार कार्लोटा सिगांडा ने दो शॉट की बढ़त के साथ अपना छठा लेडीज यूरोपीय टूर खिताब जीता। उन्होंने अंतिम दौर में 70 के स्कोर से कुल 18 अंडर 270 का स्कोर बनाया।

भाषा

ये भी पढ़े : अमनदीप 71 के स्कोर के साथ संयुक्त 32वें स्थान पर पहुंची

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख