Browsing: Hockey HI

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका में 14 जनवरी से शुरू होने वाले चार देशों के टूर्नामेंट में भाग लेगी जिसमें उसका सामना मेजबान देश के अलावा फ्रांस और नीदरलैंड से होगा।

बेंगलुरू, 30 दिसंबर ( भाषा ) अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया 13 से 19 जनवरी तक रांची में होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर में भारत की 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की कप्तान होंगी जबकि वंदना कटारिया उपकप्तान रहेंगी ।

बेंगलुरु, 29 दिसंबर (भाषा) पेनल्टी कॉर्नर को गोल में नहीं बदलने की पुरानी समस्या को दूर करने के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम रांची में अगले महीने होने वाले एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर से पहले यहां चल रहे पांच दिवसीय शिविर के दौरान महान ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह के साथ कौशल निखारने में लगी हुई है।

बेंगलुरू, 26 दिसंबर (भाषा) ओलंपिक क्वालीफायर और हॉकी फाइव्स विश्व कप की तैयारी के लक्ष्य के साथ भारत की 34 खिलाड़ी बुधवार से यहां सीनियर महिला हॉकी कोचिंग शिविर में हिस्सा लेंगी।

रांची, 23 दिसंबर (भाषा) शीर्ष भारतीय मिडफील्डर सलीमा टेटे ने शनिवार को कहा कि 13 जनवरी से यहां शुरू होने वाले ओलंपिक क्वालीफायर सिर्फ 2024 पेरिस खेलों के लिए कट हासिल करने के लिए नहीं है बल्कि महिला हॉकी टीम के लिए यह खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का मौका भी है।

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता पूनिया ने गुरुवार को कहा कि लगातार तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर चुने जाने का मतलब है कि वह सही दिशा में आगे बढ़ रही है।

वेलेंसिया (स्पेन), 20 दिसंबर (भाषा) कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह के दो-दो गोल से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पांच देशों की टूर्नामेंट के अपने चौथे और आखिरी मैच में बुधवार को यहां फ्रांस को 5-4 से हराकर सांत्वना जीत दर्ज की।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) भारतीय पुरूष हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह ने बुधवार को कहा कि एफआईएच वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार उनकी कड़ी मेहनत और दृढता का नतीजा है जो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये इतने साल से उन्होंने दिखाई है।

वेलेंसिया, 19 दिसंबर (भाषा) भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पांच देशों के टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन जारी रहा जब मंगलवार को यहां जर्मनी के खिलाफ 2-3 की हार से उसे लगातार तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा।