Browsing: Golf HI

हांगकांग, नौ नवंबर (भाषा) अजितेश संधू पांचवें से आठवें होल के बीच लगातार चार बर्डी से पहले दौर में चार अंडर 66 के स्कोर से गुरुवार को यहां हांगकांग ओपन में संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर चल रहे हैं और भारतीय गोल्फरों के बीच शीर्ष पर हैं।

अहमदाबाद, तीन नवंबर (भाषा) इंग्लैंड के खिलाफ आस्ट्रेलिया को अपने स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल मार्श की सेवायें नहीं मिल पायेंगी और कप्तान पैट कमिंस ने शुक्रवार को कहा कि विश्व कप की अवधि को देखते हुए टीम में 15 खिलाड़ियों से ज्यादा को रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।

चंडीगढ़, दो नवंबर (भाषा) बांग्लादेश के गोल्फर जमाल हुसैन ने गुरूवार को यहां डेढ़ करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि के जीव मिल्खा सिंह आमंत्रण टूर्नामेंट के पहले दौर में सात अंडर 65 के कार्ड से एकल बढ़त हासिल की।

अहमदाबाद, एक नवंबर ( भाषा ) आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल गोल्फ कार्ट से गिरकर चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चार नवंबर को विश्व कप का लीग मैच नहीं खेल सकेंगे ।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) और दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) संयुक्त रूप से राष्ट्रीय खेलों के तहत खेले जाने वाले गोल्फ स्पर्धा का आयोजन पांच से नौ नवंबर के बीच नयी दिल्ली में करेगे।

गुरुग्राम, 19 अक्टूबर (भाषा) स्थानीय दावेदार दीक्षा डागर (67) और वाणी कपूर (68) महिला इंडिया ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां पहले दौर में बाद क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर चल रही हैं।

मैड्रिड, 16 अक्टूबर (भाषा) भारत के शुभंकर शर्मा यहां एक्सियोना ओपन डी एस्पाना गोल्फ टूर्नामेंट के अंतिम दौर में एक ओवर 71 का निराशाजनक कार्ड खेलकर संयुक्त 35वें स्थान पर रहे।

मैड्रिड, 15 अक्टूबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने तीसरे दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेल कर लचर प्रदर्शन किया जिससे वह एक्सियोना ओपन डी एस्पाना में संयुक्त दूसरे से संयुक्त 14वें स्थान पर खिसक गए।

हांगझोउ, एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक एशियाई खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा के आखिरी दिन रविवार को यहां अपनी लय बरकरार नहीं रखी सकी और पांच ओवर 77 का निराशाजनक कार्ड खेलकर रजत पदक अपने नाम किया।

हांगझोउ, एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक एशियाई खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा के आखिरी दिन रविवार को यहां अपनी लय बरकरार नहीं रखी सकी और पांच ओवर 77 का निराशाजनक कार्ड खेलकर रजत पदक अपने नाम किया।