Browsing: Golf HI

नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) अनुभवी गोल्फ खिलाड़ी शिव कपूर को इस बात की चिंता है कि विश्व रैंकिंग प्रणाली के ‘त्रुटिपूर्ण’ होने के कारण भारत और एशिया के खिलाड़ियों के लिए 2028 लास एंजिलिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना मुश्किल होगा।

जकार्ता, 19 नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर ने रविवार को यहां इंडोनेशिया मास्टर्स में 18वें होल में शानदार ईगल लगाकर अपना 11वां एशियाई टूर खिताब जीत लिया।

जकार्ता (इंडोनेशिया), 18 नवंबर (भाषा) भारत के गगनजीत भुल्लर ने शनिवार के यहां तीसरे दौर में 63 के स्कोर के साथ इंडोनेशिया मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में सात शॉट की बढ़त बना ली।

नेपल्स (फ्लोरिडा), 17 नवंबर (भाषा) भारत की स्टार महिला गोल्फर अदिति अशोक ने एलपीजीए की सत्र की अंतिम प्रतियोगिता सीएमई ग्रुप टूर चैंपियनशिप के पहले दौर में दो अंडर 70 का कार्ड खेला।

पाल्मा (स्पेन), 17 नवंबर (भाषा) भारत की एमेच्योर गोल्फर अवनी प्रशांत और दीक्षा डागर ने लेडीज यूरोपियन टूर की 2023 की अंतिम प्रतियोगिता मलोर्का लेडीज गोल्फ ओपन में अच्छी शुरुआत की और पहले दौर के बाद वे क्रमश: संयुक्त पांचवें और 12वें स्थान पर हैं।

जकार्ता, 16 नवंबर (भाषा) भारत के शीर्ष गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने बोगी रहित आठ अंडर 63 के कार्ड के साथ बीएनआई इंडोनेशिया मास्टर्स में शानदार शुरुआत की।

हांगकांग, 12 नवंबर (भाषा) करणदीप कोच्चर यहां हांगकांग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में 10 अंडर के कुल स्कोर के साथ भारतीयों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से 25वें स्थान पर रहे।

हांगकांग, 10 नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर और करणदीप कोचर ने शुक्रवार को यहां 20 लाख अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि के हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में चार अंडर 66 के समान कार्ड खेले जिससे दोनों संयुक्त रूप से 12वें स्थान पर चल रहे हैं।

सन सिटी (दक्षिण अफ्रीका), 10 नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने नेडबैंक गोल्फ चैलेंज के पहले दौर में चार अंडर 68 का शानदार कार्ड खेलकर सत्र की अंतिम डीपी विश्व टूर चैम्पियनशिप में अपना स्थान सुनिश्चिल करने का मौका प्रदान किया।