दीक्षा फ्रांस में संयुक्त 12वें स्थान पर, चारों भारतीयों ने बनाई कट में जगह

ड्यूविले (फ्रांस), 17 सितंबर (गोल्फ़ न्यूज़) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ने यहां लैकोस्टे लेडीज ओपन डी फ्रांस के दूसरे दौर में पांच अंडर 66 का शानदार स्कोर बनाया।

दीक्षा ने पहले नौ होल के दूसरे हाफ में लगातार पांच बर्डी बनाई और एक समय उनका स्कोर छह अंडर 29 था। इसके बाद हालांकि अंतिम नौ होल में उन्होंने एक बोगी की और इस बीच कोई बर्डी नहीं बनाई जिससे वह दूसरे दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं।

दीक्षा शीर्ष पर चल रही इनेस लाकलालेच से सात शॉट पीछे है।

इस टूर्नामेंट में भाग ले रही चारों भारतीय खिलाड़ियों ने कट में जगह बनाई। त्वेसा मलिक संयुक्त 20वें, अमनदीप द्राल संयुक्त 36वें और वाणी कपूर संयुक्त 52वें स्थान पर हैं।

भाषा 

ये भी पढ़े : भारत के अनिर्बान लाहिड़ी लिव गोल्फ में 28वें स्थान पर

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख