तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी में बड़ी जीत

भोपाल, 12 मई (हॉकी न्यूज़) तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में गुरुवार को यहां अपने-अपने पूल में बड़ी जीत दर्ज की।

तमिलनाडु ने पूल एफ के मैच में अरुणाचल प्रदेश को 12-0 से हराया, जबकि पूल जी में उत्तर प्रदेश ने गुजरात को इसी अंतर से पराजित किया।

हॉकी अंडमान और निकोबार ने पूल एफ में मैदान पर उतरे बिना ही अपना मैच गंवा दिया। इससे हॉकी कर्नाटक को 5-0 से विजेता घोषित किया गया।

इससे पहले आंध्र प्रदेश ने बुधवार देर रात पूल ई के मैच में पुडुचेरी को 16-0 से करारी शिकस्त दी।

भाषा 

ये भी पढ़े : महिला हॉकी विश्व कप में शीर्ष चार में जगह बनाना लक्ष्य : सविता

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख