ग्रेटर नोएडा के अर्जुन शर्मा को तीसरे दौर में बढ़त मिली

डिगबोई (असम), 18 नवंबर (गोल्फ़ न्यूज़) ग्रेटर नोएडा के अर्जुन शर्मा ने तीसरे दौर में दो अंडर 70 का स्कोर बनाकर इंडियन आयल सर्वो मास्टर्स गोल्फ टूर्नामेंट में शुक्रवार को एकल बढ़त हासिल कर ली।

पुणे के उदयन मान ने दिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 बनाया जिस से वह इस 75 लाख रूपए इनामी प्रतियोगिता में नौ स्थान की छलांग लगाकर दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उनका कुल स्कोर 11 अंडर 205 है।

दिल्ली के क्षितिज नाविद कौल ने 69 का स्कोर बनाया और वह 10 अंडर 206 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

इन तीनों खिलाड़ियों के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी अभी खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।

इनमें पहले दो दौर में बढ़त बनाए रखने वाले युवराज सिंह संधू (74), पवन कुमार (67), मिथुन परेरा (68), एम धर्मा (68) और सुनिहत बिश्नोई (69) संयुक्त चौथे स्थान पर हैं। इन सभी का कुल स्कोर नौ अंडर 207 है।

भाषा

ये भी पढ़ें : भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने 73 का कार्ड खेला, संयुक्त 33वें स्थान पर

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख