मिल्खा, बलबीर की जीवनी को कक्षा नौ और दस के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया: पंजाब के मंत्री बैंस

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (भाषा) महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर और दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह सहित चार दिग्गज खिलाड़ियों की जीवन गाथा को पंजाब के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (भाषा) महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर और दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह सहित चार दिग्गज खिलाड़ियों की जीवन गाथा को पंजाब के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।

इन खिलाड़ियों की जीवनी को कक्षा नौ और दस के पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है जिसका मकसद राज्य के स्कूली छात्रों को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है।

 एक आधिकारिक बयान के अनुसार पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने यह बात कही।

कक्षा नौ और 10 की शारीरिक शिक्षा की पाठ्य पुस्तकों में बलबीर सिंह सीनियर और मिल्खा सिंह के अलावा एशियाई चैंपियन मुक्केबाज कौर सिंह और देश के पहले अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपियन एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा की जीवन गाथाओं को शामिल किया गया है।

बैंस ने कहा, ‘‘ राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और पंजाब को खेल के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की प्रतिबद्धता के अनुरूप, स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के महान सपूतों की जीवनी को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है।’’

मंत्री ने कहा कि इस इन चार महान खिलाड़ियों की संक्षिप्त जीवनी शारीरिक शिक्षा की पाठ्यपुस्तकों में शामिल की गई हैं।

Source: PTI News

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख