टाटा स्टील कोलकाता 25के मैराथन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे श्रीनू, संजीवनी

कोलकाता, 12 दिसंबर (भाषा) गत चैंपियन श्रीनू बुगाथा और फॉर्म में चल रही संजीवनी जाधव रविवार को यहां होने वाली 2022 टाटा स्टील कोलकाता 25के (25 किमी) मैराथन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।

कोलकाता, 12 दिसंबर (भाषा) गत चैंपियन श्रीनू बुगाथा और फॉर्म में चल रही संजीवनी जाधव रविवार को यहां होने वाली 2022 टाटा स्टील कोलकाता 25के (25 किमी) मैराथन में भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे।

विश्व एथलेटिक्स की इस ‘एलीट लेबल’ मैराथन के सातवें सत्र में श्रीनू पुरुष वर्ग में अपने खिताब का बचाव करने की कोशिश करेंगे। प्रतियोगिता की कुल इनामी राशि एक लाख डॉलर है।

श्रीनू अक्टूबर मे प्रतिष्ठित दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय धावकों के बीच तीसरे स्थान पर रहे थे। वह 2021 नई दिल्ली मैराथन और 2020 टाटा मुंबई मैराथन के विजेता भी रहे।

श्रीनू को अभिषेक पाल और हर्षद म्हात्रे से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

पाल इस साल मई में टीसीएस विश्व 10के बेंगलुरू मैराथन में भारतीय एलीट वर्ग के विजेता रहे। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में 5000 मीटर जबकि राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10,000 मीटर का स्वर्ण पदक जीता।

दुर्गा बहादुर बुद्धा, मानसिंह और मुरली गावित भी चुनौती पेश करेंगे।

महिलाओं के वर्ग में संजीवनी खिताब की प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने दिल्ली हाफ मैराथन और फेडरेशन कप में 10000 मीटर स्पर्धा के खिताब जीते।

संजीवनी को इस साल फेडरेशन कप की 10000 मीटर स्पर्धा और राष्ट्रीय अंतर राज्यीय एथलेटिक्स मीट में तीसरे स्थान पर रहीं कविता यादव और अर्पिता सैनी से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

इस साल अंतरराष्ट्रीय धावकों की सूची में पुरुष वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन विक्टर किपलानगट और महिला वर्ग में तोक्यो मैराथन 2022 की उप विजेता इथियोपिया की एशेटे बेकेरे शामिल हैं।

Source: PTI News

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख