कंपाउंड तीरंदाजी को नहीं मिला आईओसी कार्यकारी बोर्ड का समर्थन

मुंबई, 13 अक्टूबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आइओसी) के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को यहां संपन्न हुई बैठक में लॉस एंजेलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में कंपाउंड तीरंदाजी को शामिल करने को मंजूरी नहीं दी जो भारतीय तीरंदाजी के लिए निराशा की बात हो सकती है।

विश्व तीरंदाजी ने पिछले साल जून में आईओसी के सामने कंपाउंड तीरंदाजी को 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल करने का प्रस्ताव रखा था। कंपाउंड तीरंदाजी लॉस एंजेलिस खेलों के कार्यक्रम में शामिल नहीं थी।

कार्यकारी बोर्ड ने जिन खेलों को लॉस एंजेलिस खेलों में शामिल करने का प्रस्ताव रखा है उनमें टी20 क्रिकेट भारत के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है लेकिन कंपाउंड तीरंदाजी को शामिल नहीं करना भारतीय खेलों के लिए निराशाजनक है।

भारत का कंपाउंड तीरंदाजी में हाल में अच्छा प्रदर्शन रहा है। उसने एशियाई खेलों में कंपाउंड तीरंदाजी में पांच स्वर्ण पदक जीते थे।

Source: PTI News

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख