अदिति खिताब की दौड़ में, दीक्षा तालिका में 15वें स्थान पर पहुंची

मारबेला (स्पेन) 26 नवंबर (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) पर अंडालुसिया कोस्टा डेल सोल ओपन डी एस्पाना के तीसरे दौर में चार-अंडर के स्कोर के बाद साल के अपने दूसरे खिताब की दौड़ में बनी हुई है।

अदिति ने कीनिया में सत्र का शुरुआती टूर्नामेंट जीता था।

तीन दौर के बाद अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर का है और वह तालिका में शीर्ष पर चल रही स्पेन की कर्स्टन रूडगेली से दो शॉट पीछे है।  

एलईटी ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ में तीसरे स्थान पर काबिज दीक्षा ने तीसरे दिन अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 68 का कार्ड खेला। इससे पहले दो दौर में उन्होंने 72 और 71 का स्कोर किया था। वह तालिका में संयुक्त 15वें स्थान पर है।

Source: PTI News

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख