मुंबई सिटी एफसी ने पंजाब एफसी को हराकर आईएसएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को यहां पंजाब एफसी पर 3-2 की जीत से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) मुंबई सिटी एफसी ने शनिवार को यहां पंजाब एफसी पर 3-2 की जीत से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

इस जीत से मुंबई की टीम 35 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर चल रही ओडिशा एफसी के साथ बराबरी पर आ गयी।

ओडिशा एफसी हालांकि तालिका में बेहतर गोल अंतर (प्लस 15) मुंबई सिटी (प्लस 14) से ऊपर बनी हुई है।

इससे पहले मुंबई सिटी ने पंजाब एफसी के खिलाफ मैच में 2-1 से जीत हासिल की थी।

शनिवार को मुंबई सिटी के लिए लालियानजुआला चांगटे ने 16वें मिनट में और गुआरोटजेना ने 53वें और 64वें मिनट में दो गोल किये जिससे टीम इस सत्र में 10वीं जीत दर्ज करने में सफल रही।

पंजाब एफसी के लिए मादिह तलाल ने 37वें और विल्मर जोर्डन गिल ने 39वें मिनट में गोल किया।

Source: PTI News

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख