मुंबई इंडियंस को हराकर गुजरात टाइटंस फाइनल में

अहमदाबाद, 26 मई (भाषा) गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराकर लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल) के फाइनल में प्रवेश किया।

अहमदाबाद, 26 मई (भाषा) गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार को यहां मुंबई इंडियंस को 62 रन से हराकर लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल) के फाइनल में प्रवेश किया।

गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर शुभमन गिल के 129 रन की मदद से तीन विकेट पर 233 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर आउट हो गई।

गुजरात की टीम रविवार को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।

भाषा

Source: PTI News

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख