भारत ने एशियाई ट्रैक साइकिलिंग में 18 पदक जीते

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) भारत ने सोमवार को यहां एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक जीतकर अपने अभियान का अंत किया।

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) भारत ने सोमवार को यहां एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में नौ स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक सहित कुल 18 पदक जीतकर अपने अभियान का अंत किया।

भारत की तरफ से पैरा खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत की पदक तालिका में आठ स्वर्ण और चार रजत पदक का योगदान दिया।

मलेशिया 19 स्वर्ण, 11 रजत और सात कांस्य पदक लेकर शीर्ष पर रहा। उसके बाद जापान (17 स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक) और कोरिया (9 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक) का नंबर आता है।

चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारत की हर्षिता जाखड़ और धन्यधा जेपी ने जूनियर महिला वर्ग की मैडिसन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

हर्षिता का यह चैंपियनशिप में तीसरा और टीम स्पर्धा में दूसरा पदक है। इससे पहले उन्होंने व्यक्तिगत परस्यूट में रजत और टीम परस्यूट में कांस्य पदक जीता था।

भारत के अन्य खिलाड़ियों में रोनाल्डो लैटोनजाम एक किमी टाइम ट्रायल एलीट पुरुष स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे। हर्षवीर सिंह सेखों ने पुरुषों की एलीट ओमनियम रेस में 12वां स्थान हासिल किया।

भाषा

Source: PTI News

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख