त्वेसा ने महिला पेशेवर गोल्फ टूर में बढ़त बनाई

बेंगलुरू, 13 जुलाई (भाषा) त्वेसा मलिक ने गुरुवार को यहां दूसरे दौर में एक ओवर 68 के स्कोर के साथ महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 11वें चरण में बढ़त बना ली।

बेंगलुरू, 13 जुलाई (भाषा) त्वेसा मलिक ने गुरुवार को यहां दूसरे दौर में एक ओवर 68 के स्कोर के साथ महिला पेशेवर गोल्फ टूर के 11वें चरण में बढ़त बना ली।

प्रतियोगिता में लगातार दूसरे दिन कोई भी खिलाड़ी अंडर पार का स्कोर नहीं बना पाई।

वर्ष 2021 से खिताब जीतने में नाकाम रही त्वेसा का कुल स्कोर चार ओवर 134 है।

त्वेसा ने पिछला खिताब 2021 सत्र के छठे चरण में जीता था। उन्होंने दुर्गा नित्तुर (दो ओवर 69) पर एक शॉट की बढ़त बना ली है। वर्ष 2020-21 में पेशेवर बनी दुर्गा की नजरें पेशेवर खिलाड़ी के रूप में पहला खिताब जीतने पर टिकी हैं।

पहले दौर के बाद संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रही तीन खिलाड़ियों में शामिल एमेच्योर मन्नत बरार दूसरे दौर में चार ओवर 71 के स्कोर से तीसरे स्थान पर खिसक गई। वह त्वेसा से दो शॉट पीछे हैं।

पहले दौर में बाद शीर्ष पर चल रही खिलाड़ियों में शामिल स्नेहा सिंह (72) और सहर अटवाल (74) भी दूसरे दौर में खराब प्रदर्शन के बाद पिछड़ गईं।

Source: PTI News

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख