दबंग दिल्ली ने गुजरात जायंट्स को 41-22 से हराया

बेंगलुरू, 29 जनवरी (कबड्डी न्यूज़) दबंग दिल्ली केसी ने शनिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में गुजरात जायंट्स को 41-22 से शिकस्त दी।

डिफेंडर मंजीत छिल्लर और कृष्ण ने दिल्ली के लिये ‘हाई 5’ अंक जुटाये। इस जीत की बदौलत दिल्ली की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी है।

विजय (आठ अंक) और नीरज नरवाल (चार अंक) ने दिल्ली के रेडिंग अंक जुटाये जबकि उसका स्टार रेडर नवीन कुमार इस मैच में नहीं खेल रहा था।

पहले हाफ तक दिल्ली ने 22-11 से बढ़त बनायी हुई थी।

भाषा 

ये भी पढ़े : मामेदयारोव से हारे गुजराती, कार्लसन ने जीता खिताब

SHARE:

Share The Article:

Leave A Reply