कपूर संयुक्त 17वें स्थान पर खिसके, चार भारतीयों ने कट में बनायी जगह

किंग अब्दुल्ला इकोनामिक सिटी (सऊदी अरब), चार फरवरी (गोल्फ़ न्यूज़) भारतीय गोल्फर शिव कपूर शुक्रवार को यहां पांच मिलियन डालर (लगभग 37.33 करोड़ रुपये) के सऊदी इंटरनेशनल गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे में 72 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर खिसक गये।

उनके अलावा तीन अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी कट में जगह बनायी।

प्रतियोगिता के शुरुआती दिन 65 का कार्ड खेलने वाले कपूर दूसरे दौर में लय बरकरार नहीं रख सके और 36 होल के खेल के बाद कुल तीन अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त चौथे से संयुक्त 17वें स्थान पर खिसक गये।

कपूर के अलावा शुभंकर शर्मा (67-71), राशिद खान (66-75) और विराज मदप्पा (71-72) भी कट में प्रवेश करने में सफल रहे।

शुभंकर संयुक्त 21वें, राशिद संयुक्त 46वें और मदप्पा संयुक्त 59वें स्थान पर है।

तीन अन्य भारतीय एस चिक्कारंगप्पा (72-73), वीर अहलावत (71-74) और खलिन जोशी कट से जगह बनाने से चूक गए।

भाषा 

ये भी पढ़े : अदिति अशोक पहले दौर के बाद संयुक्त 63वें स्थान पर

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख