Browsing: More On Sports Hindi

मुंबई, 28 दिसंबर (भाषा) जमैका के मशहूर धावक योहान ब्लैक को 15 जनवरी को यहां होने वाली 18वीं टाटा मुंबई मैराथन के लिए बुधवार को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता दूत (इवेंट एंबेसडर) नियुक्त किया गया।

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर केंद्र और अन्य से जवाब मांगा है जिसमें कहा गया था कि भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई) राज्यों की टीम का चयन कर उन्हें गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों के लिए भेज सकता था।

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता बृजेश दमानी ने इंदौर में पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) के अपने साथी खिलाड़ी ध्रुव सितवाला को हराकर पहली बार राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) मीराबाई चानू ने विश्व चैंपियनशिप में अपना दूसरा पदक जीतकर वर्ष 2022 में भारतीय भारोत्तोलन में अपना दबदबा बरकरार रखा जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी चमक बिखेरी।

भोपाल, 26 दिसंबर (भाषा) तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और मौजूदा विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने सोमवार को यहां एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में जीत के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किये जबकि रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने 10 पदकों के साथ टीम ट्रॉफी जीती।

अलमाटी (कजाखस्तान), 26 दिसंबर (भाषा) भारत की स्टार खिलाड़ी कोनेरू हम्पी चार दौर में तीन मुकाबले जीतकर सोमवार से यहां शुरू हुई फिडे विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप की महिला स्पर्धा में चार अन्य के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है।

भोपाल, 26 दिसंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि ओलंपिक और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर (भाषा) राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के स्टार पहलवानों से दबदबा बनाने की उम्मीद की थी जो उन्होंने किया, पर इससे अधिक चुनौतीपूर्ण विश्व चैंपियनशिप ने इन सभी के प्रदर्शन का खुलासा कर दिया लेकिन ग्रीको रोमन पहलवानों के उदय और जूनियर पहलवानों के असाधारण प्रदर्शन ने 2022 को भारतीय कुश्ती के लिये अच्छा वर्ष बना दिया।