निशांत शेट्टी ने कंबाला रेसिंग में नया रिकॉर्ड बनाया (धर्म जोडुकेरे कंबाला)

मेंगलुरु, 11 अप्रैल (स्पोर्ट्स न्यूज) बीजे निशांत शेट्टी ने शनिवार को दक्षिण कन्नड़ में एक प्रतियोगिता के दौरान भैंसों की जोड़ी के साथ 100 मीटर दूरी 8.36 मीटर में तय करके कंबाला के उसेन बोल्ट के नाम से मशहूर श्रीनिवास गौड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा।

गौड़ा ने पिछले साल जिले के काकेपादवु के सत्य धर्म जोडुकेरे कंबाला में आयोजित दौड 8.78 सेकेंड में पूरी करने रिकॉर्ड बनाया था।

तीस साल के निशांत शेट्टी ने वेनुर परमुदा सूर्य चंद्र जोडुकेरे कंबाला में क्वार्टर फाइनल दौड़ जीतने के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। यह स्पर्धा 125 मीटर की थी और निशांत शेट्टी ने यह दूरी 10.44 सेकेंड में पूरी की। कंबाला स्पार्धाओं के रेसिंग ट्रैक अलग अलग लंबाई के होते हैं लेकिन रिकॉर्ड के लिए 100 मीटर की दूरी तय करने में लिए गए समय को पंजीकृत किया जाता है।

सूत्रों के अनुसार वेनुर कंबाला में भैंसों की 151 जोड़ियों ने हिस्सा लिया।

कंबाला भैंसों की वार्षिक दौड़ है जिसे तटीय कर्नाटक के तुलुनादु के धान के खेतों में आयोजित किया जाता है। भैंसों के साथ उनके जॉकी भी भागते हैं।

भाषा

ये भी पढे : ग्लास्गो में दो विश्व खिताब के बाद स्क्वाश सितारों को टॉप्स में शामिल होने की उम्मीद

SHARE:

Share The Article:

Leave A Reply