अनुपमा उपाध्याय और किरण जॉर्ज ने पोलैंड ओपन बैडमिंटन खिताब जीते

नयी दिल्ली, 27 मार्च (बैडमिंटन न्यूज़) प्रतिभाशाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज और अनुपमा उपाध्याय ने रविवार को अरलामो में पोलैड ओपन अंतरराष्ट्रीय चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश: पुरुष और महिला एकल खिताब जीते।

  गत चैंपियन जॉर्ज ने फाइनल में चीनी ताइपे की चिया हाओ ली को 21-15 21-14 से हराकर खिताब बरकरार रखा, जबकि उपाध्याय ने महिला एकल फाइनल में साथी भारतीय खिलाड़ी अदिति भट्ट को 17-21 21-14 21-17 से हराया।

जनवरी में ओडिशा ओपन सुपर 100 टूर्नामेंट में जीतने वाले जॉर्ज का यह सत्र का दूसरा खिताब है।

भाषा 

ये भी पढ़े : भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने स्विस ओपन का खिताब जीता

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख