राजेश्वरी, विवान ने सत्र का पहला ट्रैप निशानेबाजी राष्ट्रीय ट्रायल जीता

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) पेरिस ओलंपिक की कोटा धारक राजेश्वरी कुमारी ने मंगलवार को यहां महिला ट्रैप में राष्ट्रीय चयन ट्रायल एक जीता जबकि विवान कपूर ने पुरुष वर्ग में खिताब अपने नाम किया। दोनों फाइनल के चैंपियन का फैसला शूट ऑफ में हुआ।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर (भाषा) पेरिस ओलंपिक की कोटा धारक राजेश्वरी कुमारी ने मंगलवार को यहां महिला ट्रैप में राष्ट्रीय चयन ट्रायल एक जीता जबकि विवान कपूर ने पुरुष वर्ग में खिताब अपने नाम किया। दोनों फाइनल के चैंपियन का फैसला शूट ऑफ में हुआ।

भारत की नंबर एक महिला ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में तीन दिन चले क्वालीफिकेशन दौर में 118 अंक के साथ शीर्ष पर रहीं।

दिल्ली की किशोरी भव्या त्रिपाठी 114 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहते हुए छह निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। फाइनल में वह राजेश्वरी के साथ 43 निशाने लगाकर संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहीं।

शूट ऑफ में हालांकि भव्या पहले ही निशाने में चूक गई और राजेश्वरी ने सटीक निशाना लगाते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। श्रेयसी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

विवान क्वालीफिकेशन दौर में 121 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि शारदुल विहान ने 122 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया।

राजस्थान के ट्रैप निशानेबाज विवान इसके बाद फाइनल में 50 में से 44 निशाने लगाकर जोरावर सिंह संधू के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे।

विवान ने दिन में दूसरी बार शूट ऑफ में जोरावर का सामना किया।

क्वालीफिकेशन के अंत में भी विवान ने जोरावर को 1-0 से हराकर बेहतर ‘बिब नंबर’ हासिल किया था।

फाइनल में जोरावर ने बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन तीसरे शूट ऑफ निशाने पर चूक गए जबकि विवान ने तीनों निशाने सही लगाकर शीर्ष स्थान हासिल किया। पूर्व विश्व चैंपियन मानवजीत संधू तीसरे स्थान पर रहे।

Source: PTI News

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख