नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियाई चैम्पियंस ट्राफी जीतने की बधाई देते हुए कहा कि उनके शानदार कौशल, जुनून और दृढ़ संकल्प ने देशवासियों को गौरवान्वित किया।
उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘भारत की नारी शक्ति ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ’’
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर दूसरी बार एशियाई चैम्पियंस ट्राफी जीती।
मोदी ने कहा, ‘‘हमारी महिला हॉकी टीम को एशियाई चैम्पियंस ट्राफी 2023 में स्वर्ण पदक जीतने के लिये बधाई। उनके शानदार कौशल, जुनून और अथक दृढ़ संकल्प ने हमारे दिलों को गर्व से भर दिया है। ’’
Source: PTI News