अर्जुन सिंह चीमा ने पुरुषों का 50 मीटर पिस्टल ट्रायल जीता

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (शूटिंग न्यूज़) पंजाब के निशानेबाज अर्जुन सिंह चीमा ने गुरुवार को यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में पुरुषों के 50 मीटर पिस्टल राष्ट्रीय चयन ट्रायल में जीत दर्ज की।

अर्जुन ने 562 अंक बनाए और वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अविष्कार तोमर से आगे रहे। तोमर ने 558 अंक बनाए। वायु सेना के रविंदर ने भी 558 अंक बनाए लेकिन उन्होंने अंदर के सर्किल पर कम शॉट लगाए थे और इसलिए उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

पुरुषों के जूनियर फ्री पिस्टल वर्ग में राजस्थान के अभिनव चौधरी ने 554 अंक बनाकर पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा के अंकित तोमर 544 अंक बनाकर दूसरे और उत्तर प्रदेश के अक्षत वर्मा 540 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

लड़कियों के जूनियर फ्री पिस्टल में महाराष्ट्र की साक्षी सूर्यवंशी ने 545 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा की शिखा नरवाल 540 अंक बनाकर दूसरे जबकि उन्हीं के राज्य की दिवांशी 536 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

लड़कों के 25 मीटर पिस्टल ट्रायल्स में पंजाब के राजकंवर सिंह संधू 584 अंक बनाकर शीर्ष पर रहे। हरियाणा के समीर और अंकित ने क्रमश: 583 और 580 अंकों के साथ दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

भाषा

ये भी पढ़े : रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल ट्रायल जीता

शेयर करे:

Leave A Reply

फॉलो करे:
ताजा समाचार:
संबंधित लेख