नयी दिल्ली, 27 मार्च (गोल्फ़ न्यूज़) भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू डीजीसी ओपन में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहने के बाद प्लेऑफ में थाईलैंड के नितिथॉर्न थिपोंग से रविवार को यहां पिछड़ गये।
नितिथॉर्न का एशियाई टूर पर यह पहला खिताब है।
संधू (71) और नितिथॉर्न (73) ने चौथे दौर के 18वें होल में बर्डी लगाकर कुल सात अंडर के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर थे जिसके बाद विजेता का फैसला प्लेऑफ से हुआ।
एशियाई टूर पर चार बार के विजेता भारत के शिव कपूर ने आखिरी दौर में 68 का कार्ड खेला और संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहे।
भाषा
ये भी पढ़े : त्वेसा और अमनदीप ने जोहानिसबर्ग लेडीज ओपन गोल्फ के कट में प्रवेश किया






