मुंबई, 22 अप्रैल (भाषा) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में शनिवार को यहां मुंबई इंडियंस को13 रन से शिकस्त दी।
पंजाब ने आठ विकेट पर 214 रन बनाने के बाद मुंबई को छह विकेट पर 201 रन पर रोक दिया।
मुंबई के लिए कैमरून ग्रीन ने 67 और सूर्यकुमार यादव ने 57 रन की पारी खेली। पंजाब के लिए अर्शदीप सिंह ने चार विकेट लिये।
Source: PTI News