गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मुकाबले में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से शिकस्त देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

गुजरात ने दिल्ली को आठ विकेट पर 162 रन पर रोकने के बाद 18.1 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

गुजरात के लिए साई सुदर्शन से सबसे ज्यादा नाबाद 62 रन का योगदान दिया।

भाषा

Source: PTI News

शेयर करे:

Leave A Reply

संबंधित लेख